![]()
चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए नकद पैसे या खुले पैसों की जरूरत नहीं होगी। यात्री मोबाइल से QR कोड स्कैन कर UPI के जरिए टिकट का भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा ट्राइसिटी रूटों पर चलने वाली CTU की सभी 438 बसों में लागू करने की तैयारी है। फिलहाल कुछ चुनिंदा रूटों पर इसका ट्रायल किया जा रहा है। तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद यह सुविधा सभी बसों में शुरू कर दी जाएगी। जानिए CTU बसों में मोबाइल से कैसे कटेगा टिकट:- कैश और कार्ड से टिकट खरीदने का विकल्प रहेगा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि UPI पेमेंट सुविधा शुरू होने के बाद कैश और स्मार्ट कार्ड से टिकट खरीदने की व्यवस्था बंद नहीं की जाएगी। जो यात्री डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल नहीं कर सकते, वे पहले की तरह नकद देकर टिकट खरीद सकेंगे। प्रशासन का लक्ष्य धीरे-धीरे अधिक से अधिक यात्रियों को डिजिटल भुगतान से जोड़ना है। CTU बसों में QR कोड से टिकट भुगतान की सुविधा शुरू होना चंडीगढ़ की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Source link
चंडीगढ़ में बसों में शुरू होगी UPI पेमेंट:QR स्कैन कर मिलेगा टिकट, खुले पैसों की जरूरत नहीं; कैश-कार्ड से लेने का ऑप्शन भी रहेगा
