Headlines

अशोकनगर में ट्यूबवेल चालू करते समय मजदूर की मौत:करंट लगने से गई जान, कुछ दिन पहले ही आया था काम पर




अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर चक्क गांव में खेत पर काम करते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अमर सिंह पुत्र निरपत सिंह आदिवासी निवासी किशनगढ़ थाना कदवाया के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत ईसागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मोटर के तार जोड़ते समय लगा करंट
जानकारी के अनुसार, अमर सिंह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ शीतलपुर चक्क गांव में एक किसान के यहां मजदूरी करने आया था। बुधवार शाम वह खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चालू करने के लिए बिजली के तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। रात में शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ईसागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *