Headlines

स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक:हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा और 'गुड टच-बैड टच' के बारे में बताया




कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। गुरुवार को हुए इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। ये कार्यक्रम गर्ल्स कॉलेज, केंद्रीय स्कूल और टैगोर स्कूल में आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और आपातकालीन सेवा 112 शामिल थे। छात्राओं को RajCop Citizen App की उपयोगिता भी समझाई गई और उनके मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया, ताकि वे जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्हें किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी डर के अपने परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को तुरंत सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी एकता परमार, बेबी और शबाना उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का लक्ष्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें कानून तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *