![]()
खरगोन जिले के निमरानी में सूने मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने करीब 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। वारदात बुधवार सुबह 3:15 से 3:45 बजे के बीच हुई। बदमाशों ने चोरी से पहले पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, ताकि कोई बाहर न निकल सके। चोरी की घटना राजकुमार सेन के किराएदार संदीप पिता मुरली जायसवाल के मकान में हुई। संदीप पिछले 15 दिनों से पत्नी के प्रसव के लिए इंदौर के एक अस्पताल में थे। इसी कारण मकान सूना था। बदमाशों ने इसका फायदा उठाया और घर में रखा सामान बिखेर दिया। संदीप के अनुसार, चोर दो तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद सहित करीब 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक को दरवाजा बंद मिला तो हुआ खुलासा
घटना का पता तब चला, जब सुबह मकान मालिक दरवाजा खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनका दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसी की मदद से दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने किराएदार के मकान का नकुचा कटा हुआ और गेट का ताला टूटा देखा। इसके बाद उन्होंने संदीप को फोन पर सूचना दी। फिर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी में संदिग्ध जाते दिखे
सूचना मिलते ही खलटाका चौकी प्रभारी मिथुन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में खरगोन से फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी जांच के लिए पहुंची। बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक से आते और मकान का ताला तोड़कर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Source link
खरगोन में 3 लाख की चोरी:पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से बंद किए, पत्नी के साथ अस्पताल में था परिवार तभी घुसे चोर
