![]()
उदयपुर की गोवर्धन थाना पुलिस का कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार मीणा गुरुवार को रिश्वत की राशि लेते ही एसीबी की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने परिवादी से 3 हजार रुपए की रिश्वत ले ली। इसके तुरंत बाद उसे जैसे ही एसीबी की भनक लगी तो वह नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक के दबाव का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गया। ये कार्रवाई उदयपुर एसीबी की स्पेशल यूनिट ने की। एसीबी की टीम आरोपी कॉन्स्टेबल की तलाश में जुटी है। फिलहाल कॉन्स्टेबल का फोन बंद है और वह फरार है। हेल्पलाइन के जरिए मिली थी शिकायत एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया- हेल्पलाइन के जरिए परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि गोवर्धन विलास थाने में उसके खिलाफ मारपीट करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार ने 3 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की थी। इसे लेकर बार-बार जेल में डालने की धमकी देते हुए परेशान किया जा रहा था। शिकायत पर एसीबी उपमहानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसमें ट्रेप के दौरान 3 हजार रुपए की रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। तभी एसीबी की टीम ने उसे डिटेन करने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। आरोपी कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार मीणा की तलाश जारी है।
Source link
3 हजार की रिश्वत लेते ही कॉन्स्टेबल फरार:एसीबी की भनक लगते ही बाइक से भागा; शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी घूस
