Headlines

Bhopal SAF Constables Arrested for Minor Girl Rape


भोपाल में एक पुलिसकर्मी द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर किशोरी को बुलाया और उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।

.

हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उसका साथी पुलिसकर्मी अपने 3-4 साल के बेटे के साथ बाहर पहरा देता रहा। शिकायत के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी विशेष सशस्त्र बल (SAF) में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पीड़िता की शिकायत पर पहले कमला नगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया कि धार में पदस्थ आरक्षक संतोष सेन ने 22 जुलाई की शाम एक परिचित महिला के मोबाइल से पीड़िता को फोन कर अपनी बेटी की जन्मदिन पार्टी में आने का निमंत्रण दिया।

शाम करीब 6:30 बजे जब किशोरी लाल परेड मैदान के पास पहुंची तो वहां संतोष सेन और ग्वालियर में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र राजपूत कार में मौजूद थे। कार में जितेंद्र का 3-4 साल का बेटा भी बैठा था।

आरोप है कि संतोष ने पहले अपनी बेटी के जन्मदिन का हवाला देकर पीड़िता का भरोसा जीता, फिर उसे एमपी नगर स्थित एक मकान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जितेंद्र राजपूत अपने छोटे बेटे के साथ बाहर मौजूद रहा और किसी के आने-जाने पर नजर रखता रहा।

शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में नाबालिग के साथ पड़ोसी ने रेप किया

भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में करीब छह महीने तक एक पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा के साथ डरा धमकाकर रेप किया। गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। तब अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। हालांकि आरोपी युवक की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। टीआई सुनील शर्मा के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *