![]()
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। साथ ही राज्य में लंबित रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक मंजूरियों में देरी के कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। अब 4 प्वाइंट में जानिए बिट्टू ने सीएम को पत्र में क्या लिखा है –
1. फिरोजपुर-पट्टी रेल लाइन: पैसा मिला, लेकिन काम शुरू नहीं: यह 25.72 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन है। इसके लिए फिरोजपुर और तरनतारन में जमीन लेनी है। केंद्र सरकार ने जमीन खरीदने के लिए 194.11 करोड़ रुपये पंजाब सरकार को दे दिए थे, लेकिन जमीन अभी तक रेलवे को नहीं मिली। इसलिए निर्माण शुरू नहीं हो पाया। 2. राजपुरा-मोहाली रेल लाइन: जमीन की प्रक्रिया अटकी यह 18.11 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली से होकर जाएगी। इन तीन जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसी कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही। 3. नंगल डैम-तलवाड़ा-मुकेरियां रेल लाइन: वन मंजूरी का इंतजार इस परियोजना के ज्यादातर वन अनुमति मिल चुकी है, लेकिन एक हिस्से के लिए वन्यजीव सुरक्षा योजना की मंजूरी अभी बाकी है। रेलवे ने योजना जमा कर दी है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही आगे का काम शुरू हो सकेगा। 4. रमन मंडी-सद्दा सिंघवाला रेल लाइन: मानसा और बठिंडा में जमीन बाकी यह परियोजना मानसा-बठिंडा रेलवे लाइन को दोहरी बनाने से जुड़ी है। इसके लिए मानसा और बठिंडा में 192.42 हेक्टेयर जमीन लेनी है। जमीन अधिग्रहण पूरा न होने से परियोजना में देरी हो रही है।
Source link
बिट्टू बोले-पंजाब के 8 जिलों में ROB-LHS प्रोजेक्ट अटके:केंद्रीय राज्यमंत्री ने CM मान को लिखा पत्र; कहा-वन और ट्रैफिक मंजूरियों में देरी
