Headlines

Kangra Nagar Parishad: Suman Verma President & Rajkumari VP Oath 2026


कांगड़ा में शपथ ग्रहण समारोह दौरान मंच पर अध्यक्ष सुमन वर्मा उपाध्यक्ष राजकुमारी वाईस चेयरमैन अजय वर्मा के साथ।

कांगड़ा नगर परिषद में सुमन वर्मा ने अध्यक्ष जबकि राजकुमारी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने भारी बारिश के बीच नगर परिषद के पार्किंग परिसर में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुमन वर्मा चौथी बार अध्यक्ष बनी हैं, वहीं राजकु

.

सुमन वर्मा ने कहा कि सभी पार्षदों और नगर वासियों के सहयोग से कांगड़ा शहर के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के आशीर्वाद से कांगड़ा नगर अपनी वर्षों पुरानी पहचान को बरकरार रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेगा।

उन्होंने पिछले 15 वर्षों से कांगड़ा में ‘दलबदलू विधायक’ होने के कारण क्षेत्र के विकास में पिछड़ने का जिक्र किया। वर्मा ने यह भी बताया कि आजादी के इतने लंबे समय बाद भी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में सरकारी बस, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें कांगड़ा की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्होंने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास किया है।

अजय वर्मा ने घोषणा की कि कांगड़ा शहर के नगर परिषद कार्यालय परिसर में 19 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग और मल्टी-स्टोरी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जल्द करेंगे। इसके अतिरिक्त, नए नप कार्यालय कैंपस डाक बंगला रोड पर शहर में किराए के भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को स्थानांतरित करने के लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

भूकंप स्मारक के विकास पर 15 लाख खर्च होंगे

तहसील चौक के मुख्यद्वार के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख रुपये, भूकंप स्मारक के विकास पर 15 लाख रुपये, पुराना कांगड़ा बाजार में एंटी-लॉकिंग पेवर टाइल बिछाने, घाट और कांगड़ा किले तक फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाने, तीन रेन शेल्टर बनाने, तहसील चौक से बाण गंगा घाट तक एचआरटीसी की टेम्पो ट्रैवलर सेवा शुरू करने और टंडन क्लब के सौंदर्यीकरण पर 90 लाख रुपये खर्च करने की भी घोषणाएं कीं।

एसडीएम अंजलि गर्ग दी बधाई

एसडीएम अंजलि गर्ग ने नए नप अध्यक्ष सुमन वर्मा और उपाध्यक्ष राजकुमारी को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के निवारण में प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रणबीर वर्मा ने भी नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *