Headlines

करनाल में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने पर मंथन:पेपर लीक पर सरकार को घेरा, प्रदेशाध्यक्ष बोले-जनता के बीच जाएं, हर मुद्दे पर लड़ें




हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की उपस्थिति में करनाल के मंगल सेन ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार, विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े अनुभव व सुझाव साझा किए। बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। कार्यकर्ताओं ने भी स्थानीय समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। नेताओं ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनता के विश्वास से ही संभव है। कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ही मजबूत होगा संगठन प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपनी बात रखने से रोकने की घटनाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संवाद की व्यवस्था है और विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र को कमजोर करता है। एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने के निर्देश राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अन्यायपूर्ण ढंग से मतदाता सूची से न हटे, यह सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए इसकी रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया। छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि आज छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, पेपर लीक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं सहित हर वर्ग की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर चिंता प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, महिलाओं की सुरक्षा, बिगड़ती कानून व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ जैसे मुद्दे सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इन मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के संघर्ष में भागीदार बनें। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आंदोलन: संजय दत्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जब संसद में विपक्ष की आवाज दबाई जाती है, छात्रों की आवाज को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश होती है और किसानों-युवाओं के मुद्दों को नजरअंदाज किया जाता है, तब कांग्रेस कार्यकर्ता और मजबूती से खड़े होते हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एसआईआर अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और हर पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनियमितता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाए। साथ ही उन्होंने जनसंपर्क अभियान को तेज करने और महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और जनता का विश्वास है। गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करना ही कांग्रेस की असली ताकत है और यही हरियाणा में परिवर्तन की आधारशिला बनेगी। संगठनात्मक सुझावों को कार्ययोजना में शामिल करने का भरोसा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और स्थानीय समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रदेश नेतृत्व ने सभी सुझावों का स्वागत किया और उन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *