Headlines

शेयर-मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 6.80 लाख की ठगी:इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नाम और सिम से पीड़ित को बनाया शिकार




महासमुंद में शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 6 लाख 80 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी नाम और मोबाइल नंबर से लोगों से संपर्क करते थे। वे शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित को बार-बार पैसे जमा करने के लिए कहते थे। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि महासमुंद के वार्ड नंबर-15, नेहरू चौक के मेहुल लुनिया (27) ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मेहुल के मुताबिक, 2 फरवरी 2026 को उसके मोबाइल पर 7024934475 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम विश्वजीत बताया और शेयर मार्केट ट्रेडिंग की जानकारी देने की बात कही। इसके बाद मेहुल को पर्सनल डीमैट अकाउंट के जरिए ट्रेडिंग कराई गई। इसमें उसे करीब 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ। फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर जमा कराए पैसे इसके बाद हर्ष भारद्वाज नाम के व्यक्ति ने 7223924991 नंबर से मेहुल से संपर्क किया। उसने कहा कि इंडियन स्टॉक मार्केट में ज्यादा फायदा नहीं है और उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। इसके बाद मेहुल को एक ट्रेडिंग कंपनी से जोड़ा गया। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। बाद में ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उससे लगातार और पैसे जमा करवाए गए। अलग-अलग खातों में पहुंचे 6.80 लाख रुपए जांच में पता चला कि आरोपी ऋषि राठौर के केनरा बैंक खाते में 2.50 लाख रुपए, जितेंद्र शर्मा के बैंक ऑफ इंडिया खाते में 2.90 लाख रुपए और सीहोर निवासी अनिकेत शर्मा के एक्सिस बैंक खाते में 1.02 लाख रुपए जमा हुए। इसके अलावा ऋषि राठौर और जितेंद्र शर्मा के खातों में छोटी-बड़ी रकम भी ट्रांसफर कराई गई। इस तरह पीड़ित से कुल 6 लाख 80 हजार रुपए की साइबर ठगी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *