![]()
जींद जिले में उचाना क्षेत्र के गांव खटकड़ में एक बुजुर्ग का अपहरण कर बंधक बनाया गया, फिर मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। मोहनगढ़ छापड़ा निवासी चंदा राम ने बताया कि 6 सितंबर को वह गांव खटकड़ में रणधीर के खेत में था। वहां रणबीर परिवार के साथ पहुंचा और झगड़ा करने लगा। बीच-बचाव करने पर आरोपितों ने उसे पीटा और जबरन गाड़ी में डालकर गांव ले गए। हालत बिगड़ने पर धमकी देकर छोड़ा गांव में उसे बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपितों ने उसकी जेब से 5 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। हालत बिगड़ने पर धमकी देकर छोड़ दिया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने चंदा राम की शिकायत पर रणबीर, प्रवीण, संदीप, अमन, फूल सिंह, पालेराम, सूरजमल, शुभम, रणधीर और गौरव समेत 10 लोगों पर मारपीट, अपहरण और छीना-झपटी का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी नवीन ने बताया, जांच जारी है।
Source link
उचाना में बुजुर्ग का अपहरण कर बंधक बनाया:मारपीट की, जेब से 5 हजार रुपए और मोबाइल निकाला, 10 लोगों पर FIR
