Headlines

रोहतक पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी:पूर्व विधायक के पिता जिले सिंह कुंडू, डॉ. आदित्य बत्रा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना




हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता दिवंगत जिले सिंह कुंडू और प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री वीरवार को रोहतक में पूर्व विधायक बलराज कुंडू के सेक्टर-14 स्थित आवास पर पहुंचे और दिवंगत जिले सिंह कुंडू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री सैनी ने स्वर्गीय श्री जिले सिंह कुंडू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा आवास पर भी पहुंचे सीएम इसके बाद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्रा के असामयिक निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने डॉ. बत्रा के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दीपक निवास हुड्डा और राजकुमार कपूर सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *