![]()
फरीदकोट में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी और दूर तक घसीटती हुए ले गई। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी थीं और नहर किनारे लगे नलकूप से कैनियों में पीने का पानी भरने जा रही थीं। मृतकों की पहचान शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43) पत्नी मनदीप कुमार और पूजा (49) पत्नी मनोज कुमार के रूप में हुई है। रोज की तरह संजना और पूजा घर के लिए पीने का पानी लेने कैनियां लेकर एक्टिवा से नहर की ओर जा रही थीं। कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार ड्राइवर की तलाश कर रही है। क्या बोले रिश्तेदार मृतकों के रिश्तेदार विक्की और पार्षद जतिंदर कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं रोजाना की तरह नहर किनारे लगे नलकूप से पीने का पानी भरने जा रही थीं। जब वे जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। महिलाओं को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई कार की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद कार एक्टिवा समेत दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। उन्होंने आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Source link
फरीदकोट में एक्टिवा सवार देवरानी-जेठानी की मौत:हाई स्पीड कार ने टक्कर मारी, दूर तक घसीट कर ले गई; नहर से पानी लेने गई थी
