Headlines

हिमाचल में 2 जिलों के डीसी बदले:डॉ. अमित को कुल्लू, सोनाक्षी तोमर को किन्नौर का जिम्मा; पर्सनल डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन जारी की




हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 2 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। साल 2016 बैच के IAS एवं डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा को डीसी कुल्लू और साल 2016 बैच की IAS सोनाक्षी सिंह तोमर को डीसी किन्नौर लगाया है। डॉ. राहुल के जॉइन करने के बाद डीसी कुल्लू का एडिश्नल चार्ज संभाल रहे ADM कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर DRDA सुरजीत सिंह राठौर इस जिम्मेदारी से भारमुक्त हो जाएंगे। वह लगभग पौने दो महीने से डीसी कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। वहीं सोनाक्षी सिंह तोमर अभी बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ विकास प्राधिकरण (BBNDA) की CEO के पद पर सेवारत्त हैं। उन्हें ट्राइबल जिला किन्नौर का डीसी लगाया गया है। डीसी के तौर पर यह उनकी पहली नियुक्ति है। वह रिकांगपिओ में किन्नौर के DC का कार्यभार संभालेंगी। पर्सनल डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने ये नियुक्तियां सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर की हैं। रेव पार्टी मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व डीसी को हटाया था बता दें कि इससे पहले डीसी कुल्लू अनुराग चंदर को हाईकोर्ट के आदेशों पर हटाया गया था। तब डीसी कुल्लू का कार्यभार एडीएम देख रहे थे। अनुराग चंदर पर रेव पार्टी मामले में गाज गिरी थी। अब जाकर सरकार ने कुल्लू में डीसी की तैनाती की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *