Hiran Magri Civic Issues Solved


उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग जिम्मेदारों की लापरवाही पर भ

.

पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है…

रोड लाइट के पोल पर फैली जंगली बेल

उदयपुर के सुकेर से सुरज्ञान मीणा ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि हमारी कॉलोनी में रोड लाइट नहीं है। एकमात्र जो रोड लाइट है उस पर जंगली बेल फैलने से वह भी बंद पड़ी है। इससे बारिश के मौसम में करंट आने का डर भी बना हुआ है। समस्या का समाधान करवाएं।

सड़क पर जगह–जगह गड्‌ढे, कहां चलें वाहन

‘भास्कर समाधान’ पर शहर के पहाड़ा क्षेत्र के हरिहर नगर से मुरली मनोहर ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कालका माता मंदिर मार्ग से न्यू आरटीओ मेन रोड तक पूरी सड़क पर जगह–जगह गड्‌ढे बने हुए हैं। इनमें दोपहिया वाहन और छोटे लोडिंग वाहन अटकर गिर रहे हैं। इन गड्‌ढों का पैचवर्क और मरम्मत करवाएं।

टूटी नालियों का पानी गली में बह रहा

उदयपुर के जनार्धन राय नगर, नाकोड़ा नगर से मंजू पुरोहित ने टूटी नालियों की समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा है। उन्होंने बताया कि पूरी नाली टूटी हुई है, गंदा पानी निकास न हो पाने के कारण बाहर बह रहा है। सड़क और नालियों का काम एक साथ हो तो इस समस्या से हमें राहत मिले।

एक महीने से बिजली का पोल टूटा, करंट भी आ रहा

पहाड़ा के गणेश नगर से मोहम्मद आजम ने टूटी हुई स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि मकान संख्या 35, कालका माता मंदिर के पीछे गली में लगी यह स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से ऐसे ही तारों के सहारे लटकी हुई है। इसका लोहे कस पोल भी टूटकर लटक गया है जिसमें करंट आ रहा है। इसका जल्द समाधान करवाएं।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…

‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या

उदयपुर शहर के एनएच 58, महाकालेश्वर चौक, अम्बामाता से हर्षवर्धन सिंह ने टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ की समस्या पोस्ट कर इसे हटाने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि आंधी–बारिश में पेड़ की एक भारी–भरकम डाल टूटकर सड़क के बीच गिर गई है जिससे महाकालेश्वर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ‘भास्कर समाधान’ पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने पेड़ की डाल हटवाकर सफाई करवा दी है।

नरेश कुमार पंवार बने ‘पब्लिक के स्टार’

नगर निगम के जमादार नरेश कुमार पंवार ने हिरणमगरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी लोकेश की समस्या का समाधान करवाया है। लोकेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके यहां लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या सामने आने के बादनरेश ने कार्रवाई करते हुए नालियों की सफाई करवा समस्या का समाधान कर दिया। नालियों की सफाई होने से स्थानीय लोग भी खुश हैं।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

इनमें से कोई समस्या आपके आसपास भी है तो हमें अभी पोस्ट करें।

इनमें से कोई समस्या आपके आसपास भी है तो हमें अभी पोस्ट करें।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए…

1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’

2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने

3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने

4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति

5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या

6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश

7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते

8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *