Headlines

पत्नी से इंस्टाग्राम चैट के शक में मारपीट:देवास में घर में घुसकर महिला को पीटा, परिजनों के आते ही भागे, आरोपियों की पांच बाइकें जलाईं




देवास जिले में इंस्टाग्राम पर पत्नी को कॉल करने के आरोप में पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉल करने वाले के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि वहां पांच लोगों ने मिलकर घर में महिला से मारपीट की गई। घटना 21 जुलाई की है। इस बीच घर के सदस्य पहुंचे जिसके बाद पांचों आरोपी भाग खड़े हुए। आरोपियों के भागने के बाद उनकी पांच बाइकें जला दी गईं। बरोठा पुलिस ने घटना बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना 21 जुलाई की रात की है। बरोठा थाना प्रभारी सविता सिंह के अनुसार नीलेश को शक था कि मनोज ने उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम पर कॉल किया और उससे चैटिंग की। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मनोज के घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर महिला से मारपीट की पूजा उर्फ टीना रावत (19), पत्नी मनोज, निवासी ग्राम धारुखेड़ी ने बरोठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की रात करीब 11 बजे नीलेश, अर्पित निवासी बरखेड़ी, विनोद, अनिल और एक अन्य नाबालिग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर ससुर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी वहां से भाग गए। आरोपी 5 बाइकों से आए थे जिन्हें वे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। आरोपियों की 5 बाइकें भी जलाईं मनोज और उसके घरवालों ने हमलावरों की पांच बाइकों को आग लगा दी। आरोपियों का कहना था कि यदि मनोज ने उनकी पत्नी को कॉल किया है, तो वे उसकी पत्नी के साथ मारपीट करेंगे। 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने इस मामले में शिकायत मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एचएन बाथम और उप पुलिस अधीक्षक बबिता बामनिया ने थाना प्रभारी बरोठा सविता सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने नीलेश पिता सुमेर रावत निवासी ग्राम बरखेड़ी, अर्पित पिता नंदकिशोर निवासी तोलापुरा, विनोद निवासी ग्राम बरखेड़ी, अनिल पिता पूनम चंद रावत निवासी बरखेड़ी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *