![]()
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ दर्शन कुमार बजाज को यूनाइटेड एकेडमी ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन (UAPM) फेलोशिप मिली है। पल्मोनोलॉजी (फेफड़े और सांस से जुड़ी बीमारियों) के क्षेत्र में उनके शानदार काम के लिए यह
.
UAPM सांस और फेफड़ों के इलाज के क्षेत्र में बड़ा सम्मान
UAPM फेलोशिप सांस और फेफड़ों के इलाज (श्वसन रोग चिकित्सा) के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। यह सम्मान उन डॉक्टरों को दिया जाता है जिन्होंने मरीजों के इलाज और देखभाल में लंबा योगदान दिया हो।मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया हो। डॉ दर्शन कुमार बजाज को उनके उत्कृष्ट इलाज, पढ़ाई-लिखाई और नई रिसर्च के लिए इस फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।
KGMU कुलपति ने दी बधाई
KGMU की कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने डॉ दर्शन को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि आप आगे भी रिसर्च और मरीजों के इलाज में इसी तरह संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
