Headlines

लोहा मंडी में जल्द शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान:गुरु पूर्णिमा मेले के बाद शुरू होगी कार्रवाई, 80 फीट चौड़ी होगी सड़क




डीग शहर की लोहा मंडी में यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज कर दी है। इस सप्ताह के अंत तक अतिक्रमणों का चिन्हांकन कर निशान लगाए जाएंगे, जबकि गुरु पूर्णिमा मेले के समापन के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि मास्टर प्लान-2031 के तहत घंटाघर से लोहा मंडी होते हुए इकलहरा तिराहे तक 80 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है। वर्तमान में इस मार्ग पर कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी है, जिससे दिनभर वाहनों का दबाव और जाम की स्थिति बनी रहती है। 125 लोगों को 2 बार जारी ​हो चुके नोटिस
नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि लोहा मंडी क्षेत्र के लगभग 125 लोगों को पूर्व में 2 बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन नोटिसों में संबंधित लोगों से अतिक्रमण हटाने और अपने वैध स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था।
अब तक 100 से अधिक लोगों ने नगर परिषद कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा कराए हैं। इन दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर अतिक्रमणों का चिन्हांकन किया जाएगा। सप्ताहांत तक निशान लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सड़क सीमा आने वाले हिस्सों पर होगी कार्रवाई
आयुक्त सिंह ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान केवल उन्हीं हिस्सों पर कार्रवाई की जाएगी जो सरकारी भूमि या प्रस्तावित सड़क सीमा में अतिक्रमण के दायरे में आते हैं। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और दस्तावेजों के गहन परीक्षण के बाद ही अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद का मानना है कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यातायात सुगम होगा। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *