![]()
उमरिया जिले के मझगंवा गांव में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला। सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के इस गांव में घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मझगंवा निवासी सिद्धार्थ मिश्रा (22) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच जारी एसडीओपी पीएल परस्ते ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
Source link
युवक का शव कुएं में मिला:उमरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
