Headlines

हेरिटेज फर्नीचर की नीलामीफ्रांस और नीदरलैंड में नीलामी रोकने की मांग



चंडीगढ़ | चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेश में ऑक्शन के लिए रखा गया है। एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी काउंसिल और हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और प्रशासन को पत्र भेजकर ऑक्शन रोकने और फर्नीचर को चंडीगढ़ वापस लाने की मांग की है। पत्र के मुताबिक, पेरिस के आर्टक्यूरियल में 30 सितंबर को होने वाली ऑक्शन में ​पियरे जेनेरे की ‘चेयर वी टाइप केन सीट केन बैक’ लॉट नंबर 73 में शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत 4,000 से 6,000 यूरो है। कैटलॉग में यह ‘एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग्स-चंडीगढ़’ की बताई गई है। नीदरलैंड के हेसिंक फाइन आर्ट ऑक्शनियर्स में 10 अक्टूबर को जेनेरे की दो एक्स-लेग आर्मचेयर्स का सेट रखा गया है। इसकी अनुमानित कीमत 5,000 से 7,000 यूरो है। इसे एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग्स, चंडीगढ़ का बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *