![]()
तरनतारन पुलिस के सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 116 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्टल, 2 मोबाइल और एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी तरनतारन के गांव बासरके की दाना मंडी में लगाए गए एक चेक पोस्ट के दौरान हुई। पुलिस ने एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह निवासी दुगरी और आकाश दीप सिंह निवासी माड़ी उदोके, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ा। खालड़ा थाने में मामला दर्ज उनके खिलाफ खालड़ा थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर हेरोइन और हथियारों की खेप कैसे मंगवाते थे। इस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Source link
तरनतारन में 15 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:CIA स्टाफ ने 2 तस्करों को दबोचा; 2 पिस्टल-2 मोबाइल और बाइक बरामद
