Headlines

Peer Ganganath Maharaj Chaturmas 2026


पीर गंगानाथ महाराज का नौवां चातुर्मास इस वर्ष बैरठ गांव स्थित प्राचीन केसरनाथजी धूणा में आयोजित होगा।

.

चातुर्मास को लेकर शनिवार को तिलकद्वार स्थित भैरूनाथ अखाड़े में योगी आनंदनाथ महाराज एवं योगी शेरनाथ महाराज के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जालोर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों तथा नाथजी के भक्तों ने बैरठ में चातुर्मास आयोजित करने पर सर्वसम्मति जताई।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

ग्रामवासियों के आग्रह को स्वीकार करते हुए पीर गंगानाथ महाराज ने बैरठ में चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति की घोषणा के साथ ही भैरूनाथ अखाड़ा ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज के जयकारों से गूंज उठा। चातुर्मास सेवा समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि चातुर्मास के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग, प्रवचन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चातुर्मास के शुभारंभ पर 1 अगस्त को सुबह 8 बजे तिलकद्वार स्थित भैरूनाथ अखाड़े से हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हरिदेव जोशी सर्किल, हॉस्पिटल चौराहा, सूरजपोल और भीनमाल रोड होते हुए बैरठ पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु एवं सामाजिक संगठन पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पीर गंगानाथ महाराज का पहला चातुर्मास वर्ष 2014 में बैरठ में ही आयोजित हुआ था। इसके बाद रेवतड़ा, सिरे मंदिर और रेवत गांव में चातुर्मास हुए। गत वर्ष आठवां चातुर्मास सिरे मंदिर में संपन्न हुआ था। एक बार फिर बैरठ में चातुर्मास आयोजित होने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *