Headlines

मंडी में फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया सुसाइड:नशे में फांसी लगाने का शक, परिजनों के बयान दर्ज कर रही पुलिस




मंडी जिले के सदर क्षेत्र में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान टिंकू राम पुत्र कर्म चंद, निवासी ग्राम सन्यारड, डाकघर तल्याहर, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सदर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कर रही सभी पहलुओं पर जांच : एसपी पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक ने नशे या शराब के प्रभाव में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। एसपी विनोद कुमार के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *