आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह, जिसके सस्पेंड कर दिया गया।
लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने SI पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला जब सीनियर अफसरों तक पहुंचा तो SI को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, थाना दाखा में SI के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी इस माम
.
लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात लेडी इंस्पेक्टर ने देहाती थाना सुधार में तैनात एसएचओ (SI) साहिबमीत सिंह पर आरोप लगाए थे। हांलाकि अब आरोप लगाने वाली लेडी इंस्पेक्टर भी अभी सामने नहीं आई है।
लेडी इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर दोस्त रहे
पीड़िता लेडी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह लंबे समय से आपस में दोस्त रहे हैं, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद शुरू होने पर लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी और सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। एसएसपी जगराओं ने इस मामले की जांच करवाई और उसके बाद सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की।
विभागीय स्तर पर समझौते के प्रयास असफल
सूत्रों के अनुसार, जब लेडी इंस्पेक्टर ने पुलिस के आला अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी तो अफसरों ने दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिशें की। दोनों के बीच समझौता हुआ, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने समझौते का पालन नहीं किया। जिसके बाद लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में उच्च अधिकारियों को कहा।
थाना प्रभारी ने FIR दर्ज होने पर जताई अनभिज्ञता
थाना दाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलजिंदर ने कहा कि साहिबमीत सिंह के खिलाफ उनके थाने में कोई न तो शिकायत है और न ही उन्होंने कोई FIR दर्ज की है। उधर, एसएसपी देहाती डॉ अंकुर गुप्ता ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड व लाइन हाजिर करने की पुष्टि की। साहिबमीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि कोई भी पुलिस अधिकारी नहीं कर रहा है।
**********
ये खबर भी पढ़ें:
बॉयफ्रेंड संग ठहरी महिला की होटल में लाश मिली: फरीदकोट में मैनेजर को बुलाकर बताया, बेड पर बेशुध पड़ी थी 2 बच्चों की मां

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध हालत में लाश पड़ी मिली। वह रात में अपने बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी थी। सुबह वह बेड पर बेशुध मिली। इसके बाद युवक ने ही होटल के मैनेजर को बुलाकर इसकी जानकारी दी। (पढ़ें पूरी खबर)
