![]()
पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच पुल संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने और राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दो ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त रेलवे के अनुसार 23 जुलाई को चलने वाली ट्रेन संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस को वलसाड से ही पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। वहीं 26 जुलाई को ट्रेन संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस भी अपने प्रारंभिक स्टेशन पुरी से निरस्त रहेगी। बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस राजकोट तक ही चलेगी पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में अलियावाडा-हापा-जामनगर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण कार्य के कारण बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे के मुताबिक 27 जुलाई और 3 अगस्त को यह ट्रेन राजकोट स्टेशन तक ही चलेगी, जबकि राजकोट-ओखा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।
Source link
बारिश और रेलवे ब्लॉक का असर,तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित:बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस राजकोट तक, वलसाड–पुरी एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त
