Headlines

Jodhpur Ummed Hospital Wrong Blood Transfusion


जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में प्रसूता को गलत खून चढ़ाने के मामले में कार्रवाई हुई है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन (मैनेजमेंट) ने 2 रेजिडेंट डॉक्टर्स को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है।

.

साथ ही, एक नर्सिंगकर्मी को एपीओ किया गया है, जबकि लैब टेक्नीशियन को पद से हटा दिया गया है। यह सख्त कार्रवाई अनुशासन समिति (कमेटी) की ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया- जांच में इन चारों की गंभीर लापरवाही सामने आई थी। इन लोगों ने बिना क्रॉस चेक किए ही प्रसूता को गलत ग्रुप का खून चढ़ा दिया था।

वहीं, जिस प्रसूता धापू को गलत खून चढ़ाया गया था, उसकी हालत बिगड़ने के बाद फिलहाल एम्स (AIIMS) में उसका इलाज चल रहा है। 2 दिन पहले ही उसे महात्मा गांधी अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था।

उम्मेद हॉस्पिटल जहां प्रसूता को गलत खून चढ़ाया गया था। यहां से उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया था।

उम्मेद हॉस्पिटल जहां प्रसूता को गलत खून चढ़ाया गया था। यहां से उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया था।

प्रसूता की हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया

दरअसल, प्रसूता धापू का 11 जुलाई के बावड़ी में सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) हुआ था। शरीर में खून की अत्यधिक कमी होने के कारण उसे उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया था।

यहां 11 जुलाई को उसे ‘O पॉजिटिव’ ब्लड चढ़ाया गया, लेकिन अगले दिन 12 जुलाई को जब दोबारा ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ी, तो स्टाफ ने बड़ी लापरवाही की।

बिना क्रॉस चेक किए प्रसूता को ‘O पॉजिटिव’ की जगह ‘B पॉजिटिव’ ब्लड चढ़ा दिया गया। गलत खून चढ़ने के कारण प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी और उसका यूरिन (पेशाब) आना बंद हो गया।

इसके बाद प्रसूता की किडनी में गंभीर इन्फेक्शन हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे 13 जुलाई को महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया था, जहाँ से बाद में उसे एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया। फिलहाल प्रसूता का इलाज एम्स में चल रहा है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) डॉ. मोहन मकवाना की ओर से पांच डॉक्टरों की एक जांच कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी में डॉ. रिजवाना शाहीन, डॉ. नीलम मीणा, डॉ. हरगोविंद मीणा, डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौड़ और डॉ. गोविंद पटेल शामिल थे।

कमेटी ने शुक्रवार को ही अपनी प्राथमिक रिपोर्ट डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा को सौंप दी थी। कमेटी ने अपनी जांच में माना था कि बिना क्रॉस चेक किए गलत खून चढ़ाया गया था।

चूंकि पहली रिपोर्ट में किसी भी दोषी कर्मचारी का नाम स्पष्ट नहीं था, इसलिए डॉ. बीएस जोधा ने इस लापरवाही में शामिल रेजिडेंट डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ के नाम मांगे थे। इसके बाद मंगलवार को दोबारा दोषियों के नामों के साथ अंतिम रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके तुरंत बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।

—–

यह खबर भी पढ़िए…

जोधपुर में तीन प्रसूताएं वेंटिलेटर पर, एक एम्स रेफर:ढाई ग्राम हिमोग्लोबिन पर प्रसूता बाड़मेर से रेफर; गलत खून मामले में रेजिडेंट-चार स्टाफ के बयान लिए

प्रसूता को गलत खून चढ़ाने में चार को माना दोषी:दो रेजिडेंट डॉक्टर समेत लैब टैक्निशियन और नर्सिंगकर्मी के नाम; कमेटी तय करेगी क्या होगा एक्शन

गलत ब्लड से यूरिन बंद हुआ,प्रसूता की किडनी में इन्फेक्शन:उम्मेद हॉस्पिटल में O+ की जगह B+ ब्लड चढ़ाया; परिजन बोले-खून चढ़ाते ही कंपकपी छूटने लगी

दो दिन में पांच प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी,एक वेंटिलेटर पर:3 प्रसूता आईसीयू में; कमेटी ने माना- बिना जांचें गलत खून चढ़ाया था प्रसूता को



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *