![]()
श्री मुक्तसर साहिब के गांव दौदा में मामूली तकरार के बाद एक व्यक्ति की लोहे की रॉड (सब्बल) से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी गुरनाम सिंह उर्फ बावा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे सुरजीत सिंह के मुताबिक, बीती रात उसके पिता गुरनाम सिंह और उनके पड़ोसी सतनाम सिंह के बीच किसी बात को लेकर मामूली तकरार हुई थी। आरोप है कि आज जब उसके पिता गुरनाम सिंह घर में अकेले थे, तभी आरोपी सतनाम सिंह उनके घर पहुंचा और उनके सिर पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। चोट लगने से मौके पर होगी मौत हमले में गुरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दौदा पुलिस चौकी, थाना कोटभाई के एसएचओ, डीएसपी गिद्दड़बाहा सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। गांव के रहने वाले जगमोहन ने बताया कि हत्या करने वाला गांव का रहने वाला है, जिसकी वजह रंजिश जमीनी विवाद है। मृतक व आरोपी के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा डीएसपी गिद्दड़बाहा जतिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में कथित आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात कही गई है।
Source link
मुक्तसर में सिर पर रॉड मारकर व्यक्ति की हत्या:जमीनी तकरार के बाद घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम , पुलिस ने शुरू की जांच
