Headlines

हिंदू सत्कार कमेटी ने मनाई शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती,प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन




भास्कर न्यूज | अमृतसर हिन्दू सरकार कमेटी के तत्वाधान में अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती लोहगढ़ चौक में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान हिन्दू सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलिल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव पंडित संदीप त्रिवेदी और हिन्दू संघर्ष सेना के राष्ट्रीय चेयरमैन योगेश महाजन ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी। सलिल शर्मा और पंडित संदीप त्रिवेदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के अमर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि उन्हीं के अदम्य साहस से देश को आजादी मिली है। नेताओं ने जंतर-मंतर पर हुई हालिया घटना का कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सीजेपी जैसे संगठनों ने अपनी राजनीतिक दुकानदारी चमकाने के लिए मासूम युवाओं का इस्तेमाल किया। वहां देश विरोधी और ब्राह्मणवाद के खिलाफ नारे लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। नेताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सीजेपी के किसी नेता को खरोंच तक नहीं आई, जो जांच का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि भड़काने वाले मास्टरमाइंड नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए और गुमराह हुए युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखा जाए। इस अवसर पर शिव सेना (भारतीय) से अजय सेठ, प्रदीप शर्मा व हीरा लाल, शिव सेना (आजाद) के राष्ट्रीय प्रमुख गणेश कुमार हैप्पी, शिव सेना (रघुवंशी) के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित त्रिपाठी और शिवसेना (टकसाली) से जिम्मी महाजन, सन्नी पहलवान, हरीश पंडित, रजिंदर शर्मा, विजय कुमार चौरसिया, जिला सचिव अजय वर्मा हिदू सुरक्षा सेना, रजत, सोनू, पारस, प्रहलाद सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *