![]()
देश में NEET पेपर लीक, CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध और जंतर-मंतर में आंदोलनरत्त छात्रों के समर्थन में कांग्रेस आज (शनिवार) शाम पूरे हिमाचल में कैंडल मार्च करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट को जिला म
.
इसी कड़ी में शिमला के रिज पर भी कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। विनय कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
सरकार को घेरने की रणनीति पर काम
युवाओं को अपनी पढ़ाई छोड़ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और केंद्र सरकार इन युवाओं की आवाज को दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।
सभी विधायक-पूर्व MLA व पदाधिकारियों को निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष ने आज जिला स्तर पर होने वाले कैंडल मार्च व प्रदर्शन में सभी विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, नगर निगमों के कांग्रेस पार्षद तथा पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों को शामिल होने के निर्देश दिए है।
विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों को कांग्रेस आम जनता के बीच लेकर जाएगी और युवाओं की लड़ाई को लड़ा जाएगा।
