![]()
“त्रिवेंद्र… मेरे बेटे को बचाओ। देखो, पानी में गिर गया है। मिल नहीं रहा है। भाई, पुलिस और लोगों को बुलाओ…”। बेटे के नाले में बह जाने के बाद पिता लक्ष्मी नारायण पवार इसी तरह मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। टिकरापारा थाना क्षेत्र के श्रद्धा विहार के लक्ष्मी नारायण अपनी बेटी तुसिता को गोद में लेकर तेज बहाव वाले नाले में बेटे त्रिवेंद्र को तलाश रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे लक्ष्मी नारायण अपनी बेटी (7) और बेटे (7) को लेकर डूमरतराई इलाके में घूमने निकले थे। तेज बारिश के बाद नाले में काफी पानी भर गया था। रिंग रोड पर कमल होटल के पास वो अपने बच्चों को खड़ा करके नाला देख रहे थे। पैर धोने नाले में उतरा बच्चा, तेज बहाव में बहा पानी का बहाव देखकर लक्ष्मी नारायण का बेटा शास्वत नगर नाले में पैर धोने लगा। सुबह करीब 11 बजे अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और त्रिवेंद्र नाले में गिर गया और बह गया। घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को बहते देखा और उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इकलौता बेटा था परिवार में पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण के जुड़वां बच्चे हैं। बेटे का नाम त्रिवेंद्र और बेटी का नाम तुसिता है। दोनों बच्चे लगातार हो रही बारिश के बाद शास्वत नगर नाले को देखने की जिद कर रहे थे। शनिवार सुबह लक्ष्मी नारायण दोनों बच्चों को नाला दिखाने लेकर गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल हादसे की खबर मिलते ही पवार परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। अस्पताल में त्रिवेंद्र के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे की मौत की खबर से त्रिवेंद्र की मां बेसुध हो गई। परिवार के लोग लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी को संभालते रहे और उन्हें अपनी बेटी तुसिता को संभालने की सलाह दे रहे थे। नाले में बहा बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को नाले से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।
Source link
रायपुर में पिता-बहन के सामने नाले में डूबा मासूम:बारिश का पानी देखने गया था, तेज बहाव में बहा; 20 मीटर दूर मिला शव
