![]()
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मास लीव लेकर 21 जुलाई से लगातार हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पीएसपीसीएल का सप्लाई सिस्टम लड़खड़ाने लगा है। कंज्यूमर कंप्लेंट कर रहे हैं और घंटों तक उनकी कंप्लेंट सॉल्व नहीं हो रही। पब्लिक की परेशानी को देखते हुए पीएसपीसीएल मैनेजमेंट कर्मचारियों को काम पर लौटने को कह रही है, लेकिन कर्मचारी दो-दो दिन करके हड़ताल आगे बढ़ा रहे हैं। पीएसपीसीएल मैनेजमेंट ने अब हड़ताल कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए नो वर्क नो पे का फॉर्मूला लागू करने के आदेश जारी कर दिए।
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:PSPCL के हड़ताली कर्मचारियों का कटेगा वेतन, नो वर्क नो पे फॉर्मूला लागू
