![]()
टोंक जिले के दूनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 170 किलो शुगर कैंडी लॉलीपॉप को नष्ट किया। यह एक्सपायरी डेट की थी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार 24 सितंबर से 7 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिले में चिकित्सा संस्थानों में चल रही कैंटीनों और उनके आसपास के रेस्टोरेंटों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता चेक करने और मिलावट रोकने के लिए लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। नमूने भी संकलित किए गए हैं। कैंटीनों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने राजकीय चिकित्सालय दूनी के आस पास संचालित कैंटीनों और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर द्वारा श्री सांवरिया ट्रेडर्स से अचार का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया। इसी प्रकार अन्य फर्म प्रखर ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण कर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान इसी फर्म पर शुगर कैंडी लॉलीपॉप एक्सपायरी के 14 कार्टून को मौके पर नष्ट किया गया। अनियमितता पाए जाने पर फर्म विक्रेता को खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। लैब में नमूने भिजवाए सभी नमूनों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया । प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया- विशेष अभियान के तहत जिले में चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link
टोंक के दूनी में 170Kg शुगर-कंडी लॉलीपॉप नष्ट की:एक्सपायरी डेट की थी; खाद्य सुरक्षा के तहत 7 दिन का अभियान जारी
