![]()
लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा की मांग को लेकर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया में छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के मत का सम्मान और उसकी स्वतंत्रता सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा अस्पताल चौराहे पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखा और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के समर्थन में आवाज बुलंद की। मीडिया प्रभारी अजीत राज ने बताया कि लोकतंत्र की मूल भावना को बचाने के लिए पार्टी का यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
बड़ी संख्या में जुटे नेता-कार्यकर्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीर अरशद हुसैन, मनीष यादव, बिपीन कुमार, अनील चन्द्रवंशी, अंशु कुमार, शिव कुमार आनंद, इंजीनियर टीपू, जीशान अहमद, परवेज आलम, शहजाद, अफरोज, शहाबुद्दीन, हारुन, अजीज, अमन, अनील यादव, नन्दू पासवान, नसीम खान, मोहम्मद आजाद आलम, अजय कुमार पाण्डेय, अर्जुन कुमार, अरविंद ठाकुर, इन्द्र कुमार, नन्दू प्रसाद यादव, जय प्रकाश नारायण यादव, नागमणी सिंह, मनोज कुमार, डॉ. सुधीर प्रसाद, कन्हैया कुमार, रमेश कुमार, असगर भारती, भूषण यादव एवं सत्येंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
नालंदा में चुनावी प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:पुतला भी फूंका, जिलाध्यक्ष बोले- मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी
