Headlines

आगरा से गायब बच्चे, हरिद्वार से हुए बरामद:पुलिस की लगातार ट्रैकिंग से मिले 9वीं के छात्र, परिवारों में लौटी खुशी, जताया आभार




आगरा के कमला नगर से स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 9 के दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लगातार ट्रैकिंग के आधार पर कमला नगर पुलिस की टीम हर की पौड़ी पहुंची, जहां से दोनों छात्रों को सुरक्षित वापस लाया गया। छात्रों के मिलने से दोनों परिवारों में खुशी लौट आई है। कमला नगर के लापता दोनों छात्र हरिद्वार से सकुशल बरामद, पुलिस की मुस्तैदी से लौटी खुशियां
आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 9 के दो छात्र प्रथम गुप्ता और अमोल गुप्ता, जो स्कूल की छुट्टी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे, उन्हें पुलिस ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से सकुशल बरामद कर लिया है। कमला नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार ट्रैकिंग से दोनों छात्रों को सुरक्षित वापस लाया गया। छात्रों के मिलने के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। स्कूल से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे
प्रथम गुप्ता (पुत्र संजय गुप्ता, निवासी कर्मयोगी फव्वारा) और अमोल गुप्ता (पुत्र आकाश गुप्ता, निवासी हनुमान नगर, एत्मादद्दौला) गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद साथ निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कमला नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सीसीटीवी से खुलती गई कड़ी
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दोनों छात्र पहले सुल्तानगंज पुलिया के पास साथ दिखाई दिए। इसके बाद उनकी मौजूदगी आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में मिली। आगे की जांच में पुलिस को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक उनके पहुंचने के सुराग मिले। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी तलाश हरिद्वार रूट तक बढ़ा दी।
हर की पौड़ी से सकुशल मिले दोनों छात्र
सीसीटीवी, तकनीकी सर्विलांस और लगातार ट्रैकिंग के आधार पर कमला नगर पुलिस की टीम हरिद्वार पहुंची। यहां हर की पौड़ी क्षेत्र से दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित आगरा लाया गया। परिवारों ने पुलिस का जताया आभार
दोनों छात्रों के सुरक्षित मिलने के बाद उनके परिवारों ने कमला नगर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने भी अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी की स्थिति में बिना देरी किए तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *