Headlines

बटाला में पत्नी-बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या:लाश वहीं छोड़ मेन गेट को ताला लगाकर भागा; पति नशे के लिए मारपीट करता था




गुरदासपुर में पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश घर में छोड़कर वह मेन गेट को ताला लगाकर फरार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ, मृतका महिला का भाई उससे मिलने के लिए पहुंचा। मेन गेट का ताला तोड़कर वह अंदर गए तो सीढ़ियों के पास मां बबली (40) और बेटी तमन्ना (12) की लाश पड़ी हुई थी। आसपास ही खून बिखरा हुआ था। पति घर से फरार था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस बुलाई। पुलिस ने जांच की तो मां-बेटी के गले पर गहरे कट के निशान मिले। मां के सिर पर भी वार किए गए थे। भाई ने आरोप लगाया कि चाकू मारकर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का है। वह नशे के लिए रुपए मांगता था और इनकार करने पर मारपीट करता था। इसको लेकर रात में मृतका लड़की ने अपने मामा को भी फोन कर बताया था, जिसके बाद ही वह सुबह उनके घर पहुंचे थे। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… घर से जवाब नहीं मिला तो परिजन पहुंचे
मृतका बबली के भाई विजय के अनुसार, आज सुबह ही वो बहन के घर आए थे। मेन गेट पर ताला लगा था। वह ताला तोड़कर अंदर गए तो वहां मां-बेटी के शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस और 112 की टीम फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लिया। भाई का आरोप-जीजा नशे का आदी
बबली के भाई विजय ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और भांजी की हत्या जसविंदर मसीह ने की है। विजय के मुताबिक, जीजा जसविंदर नशे का आदी था और दोनों के साथ मारपीट करता रहता था। जसविंदर पहले गांव कैरोवाल में रहता था, लेकिन कुछ समय पहले बटाला आकर फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा था। नशे के लिए पैसे मांगता, बबली से करता था मारपीट
परिजनों के मुताबिक जसविंदर कोई काम नहीं करता था और नशे के लिए बबली से पैसे मांगता था। पैसे नहीं देने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। बबली मोहल्ले के लोगों के घरों में काम करके बेटी तमन्ना की पढ़ाई और घर का खर्च चलाती थी। बबली और तमन्ना जसविंदर को नशा करने से रोकती थीं, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता था। हत्या से एक दिन पहले बेटी से हुआ था झगड़ा
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को जसविंदर और बेटी तमन्ना के बीच काफी कहासुनी हुई थी। तमन्ना ने फोन पर इसकी जानकारी मायके वालों को दी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने बबली को फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बाद अंदर मां-बेटी के शव मिले। पुलिस ने घर और आसपास से साक्ष्य जुटाए
सूचना के बाद थाना सिविल लाइन के एसएचओ लखविंदर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह और एएसआई राजकुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर के अंदर और आसपास के क्षेत्र की जांच की। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस बोली- आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
बटाला के DSP सुखिंदर सिंह के अनुसार, परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी जसविंदर मसीह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *