Headlines

जर्जर राशन दुकान में जोखिम में हो रहा वितरण:मनेन्द्रगढ़ में तिरपाल लगाकर बांटा जा रहा राशन, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई मरम्मत




एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक-08 स्थित शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान क्रमांक 531002008 की भवन स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। छत से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है और बारिश के दौरान पानी टपकने से राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि दुकान संचालक को तिरपाल लगाकर किसी तरह हितग्राहियों को राशन सामग्री वितरित करनी पड़ रही है। बारिश में बढ़ जाती है परेशानी दुकान संचालक और राशन लेने आने वाले हितग्राहियों का कहना है कि बारिश के दिनों में छत से लगातार पानी टपकता है। इससे राशन सामग्री खराब होने का खतरा बना रहता है। फिलहाल तिरपाल के सहारे वितरण कार्य चलाया जा रहा है, लेकिन यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। छत से झड़ रहा प्लास्टर, हादसे का खतरा स्थानीय लोगों के मुताबिक भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। छत से प्लास्टर गिरने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद भवन की मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। कई बार की शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं बताया गया कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर वार्ड के तत्कालीन पार्षद ने संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी थी। पूर्व पार्षद के अनुसार, शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी ने दुकान का निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों में नाराजगी लगातार शिकायतों के बावजूद सुधार कार्य शुरू नहीं होने से दुकान संचालक और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि हर दिन कर्मचारी और हितग्राही खतरे के बीच राशन लेने और बांटने को मजबूर हैं। नए भवन या मरम्मत की मांग स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हितग्राहियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए भवन का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही भवन की शीघ्र मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *