Headlines

हॉस्पिटल से 45 हजार का मोबाइल चुराया:समस्तीपुर में बदमाश के लोगों ने बांधे हाथ, शहर में घुमाया




समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल से एक बदमाश ने 45 हजार रुपए मूल्य के मोबाइल की चोरी कर ली। इसके बाद उस मोबाइल को शहर के मालगोदाम चौर स्थित एक दारू भठ्‌ठी वालों से 300 रुपए में बेच डाला। मोबाइल हॉस्पिटल के कर्मी अनिल कुमार दरभंगा दोनार का रहने वाला है। समस्तीपुर में लंबे समय से काम कर रहा है। बाद में अनिल ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रेलवे स्टेशन से चोर को पकड़ लिया। चोर की पहचान मधुबनी के मधेपुर के मुकेश मंडल के रूप में की गई है। चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसका हाथ बांध डाला। मोबाइल बरामदगी के लिए शहर में घुमाया। हालांकि, इस दौरान मालगोदाम चौक के पास छात्रों के आंदोलन को लेकर तैनात पुलिस के जवानों ने युवक को मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी। मोबाइल चोरी कर दारू पीने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरभंगा दोनार के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह शहर के मोहनपुर रोड में एक निजी विद्यालय में काम करता है। सुबह वह सो रहा था। इसी दौरान एक युवक उनके मोबाइल के करीब अपनी भी मोबाइल चार्ज में लगा दिया। उन्हें जब नींद लगी तो युवक उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया। दारू भठ्‌ठी में महज 300 रुपए में बेचने की कबूली बात घटना सुबह करीब 7 बजे के आसपास की है। आरोपी युवक की माने तो वह हॉस्पिटल में लगी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर तलाशी के दौरान युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल उसने मालगोदाम चौक स्थित एक दारू भठ्‌ठी में महज 300 रुपए में बेच कर दारू पी गया है। जिसके बाद युवकों ने उसके हाथ पीछे कर बांध दिया। हालांकि इसी दौरान नगर पुलिस ने युवकों को देख कर रोका। बंधक बने युवक को मुक्त कराया। डायल 112 को सूचना दी । डायल 112 की टीम उसे रेल थाना ले गई। जिसके बाद उसे दारू भठ्‌ठी भी ले गई। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि गश्ति दल ने युवक को मुक्त कराया है। युवक ने बताया है कि है मोबाइल चोरी के बाद उसे महज 300 रुपए में बेच कर दारू पी गया है। मोबाइल बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *