Headlines

अंब में टेंट हाउस में भीषण आग:20 लाख का सामान जलकर खाक; चिंतपूर्णी-ऊना से बुलाने पड़े अतिरिक्त फायर टेंडर




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल के बहल साधु क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान मालिक नरेश कुमार को करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के भवनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान मालिक नरेश कुमार ने अपनी टेंट की दुकान की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल अंब फायर ब्रिगेड केंद्र को सूचित किया। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार के नेतृत्व में फायरमैन चंद्र मोहन, कंवर लाल, राजेश कुमार और अजीव कुमार की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि आग ने दुकान के भीतर रखे टेंट, सजावटी सामान और अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फायर ब्रिगेड के लिए उस पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिंतपूर्णी और ऊना से भी अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, संयुक्त टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आग को दुकान से सटे नरेश कुमार के आवास तक फैलने नहीं दिया। यदि आग रिहायशी हिस्से तक पहुंच जाती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। इस कार्रवाई से लगभग 50 लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *