Headlines

पुलिस टीम पर हमल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:मारपीट की सूचना पर पहुंची थी, लकड़ी के पट्‌टे और डंडे से मारा था




बलरामपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पीआरवी पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई। पुलिस ने शनिवार शाम 7:30 बजे इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई 2026 को शाम 4:29 बजे की है। पीआरवी को ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास एक महिला से मारपीट और बच्ची छीनने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मी महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालने और आवश्यक कार्रवाई करने में जुटे थे। इसी दौरान समरुद्दीन, सद्दाम उर्फ बैल, फखरुद्दीन और सिराज सहित कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज की और लकड़ी के चैले से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षी दीपक कुमार राय और आरक्षी चालक मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीआरवी कर्मियों की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। कोयलरा मोड़ के पास से नामजद अभियुक्त समरुद्दीन (पुत्र इसराइल), सद्दाम उर्फ बैल (पुत्र समरुद्दीन) और फखरुद्दीन (पुत्र इसराइल) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी ग्राम खमौव्वा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर के निवासी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीनानाथ राजभर और आरक्षी राधेश्याम शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *