Headlines

रामपुर बस अड्डे पर मिले डेंगू का लार्वा:SDM ने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट-फॉगिंग के दिए निर्देश; 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट




रामपुर के पुराने बस अड्डा क्षेत्र में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम रामपुर ने नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसमें एंटी-लार्वा ट्रीटमेंट, फॉगिंग, स्प्रे और व्यापक सफाई अभियान शामिल हैं। प्रशासन को सूचना मिलने पर बीएमओ रामपुर ने स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा। निरीक्षण के दौरान पुराने बस अड्डे के आसपास डेंगू मच्छरों के प्रजनन की पुष्टि हुई। इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला मानते हुए, संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने आदेश में नगर परिषद को आयुर्वेदिक अस्पताल के आसपास सहित प्रभावित क्षेत्रों से जमा कूड़ा-कचरा, रुके हुए पानी और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों को तुरंत हटाने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों से 24 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट, फोटोग्राफ सहित, एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। पुलिस विभाग को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने और प्रभावित क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *