Headlines

मोगा पुलिस ने 32 मामले दर्ज कर 46 आरोपी पकड़े:नशे के खिलाफ अभियान में 13 किलो हेरोइन समेत कई चीजें बरामद




नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 19 से 25 सितंबर तक चलाए गए एक सप्ताह के इस विशेष क्रैकडाउन के दौरान पुलिस ने कुल 32 मामले दर्ज कर 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध हथियार, नशीली गोलियां और चोरी का सामान बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) सर्ताज सिंह चहल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अभियान के तहत जिले के नशा प्रभावित (हॉट-स्पॉट) इलाकों में 3 कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाए गए। तलाशी अभियानों के दौरान 5 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे 180 ग्राम हेरोइन, 7 किलो भुक्की, 578 नशीली गोलियां और 7 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। इसके अलावा, एक अलग कार्रवाई में 3 मुख्य तस्करों को 13 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। नशा तस्करी के साथ-साथ पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल अन्य अपराधियों पर भी कार्रवाई की: बरामदगी के मुख्य आंकड़े: हेरोइन: 13.361 किलोग्राम भुक्की: 7 किलोग्राम नशीली गोलियां: 669 गोलियां हथियार व कारतूस: 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस ड्रग मनी व अवैध शराब: 7 हजार रुपये नकद और 99 लीटर अवैध शराब वाहन व अन्य सामान: 1 स्विफ्ट कार, 2 मोटरसाइकिल, 1 मोबाइल, सोने का कड़ा, अंगूठियां, बालियां और टोका असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर भी कसा शिकंजा असामाजिक तत्व: 2 आरोपियों से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 4 कारतूस बरामद। लूटपाट व चोरी: 5 आरोपी गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 2 मोटरसाइकिल, सैमसंग मोबाइल और सोने के जेवरात बरामद। भगोड़े: लंबे समय से फरार चल रहे 3 उद्घोषित अपराधियों (PO) को दबोचा गया। जागरूकता के लिए 48 सेमिनार और बैठकें एसएसपी चहल ने बताया कि केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि नशे के खात्मे के लिए जनजागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। पुलिस प्रशासन द्वारा पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य नागरिकों के साथ 48 सेमिनार व बैठकें आयोजित की गईं। इनमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और ग्रामीणों को नशा तस्करों की सूचना पुलिस के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने आम जनता से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *