Headlines

बड़वानी में छात्रों का कैंडल मार्च:दिल्ली लाठीचार्ज के घायलों को किया याद, विधायक बोले- स्टूडेंट्स की जीत हुई




बड़वानी जिला मुख्यालय के कारंजा चौराहे पर शनिवार रात 8:30 बजे छात्रों और विभिन्न संगठनों के समर्थन में एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के समर्थन में आयोजित किया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद छात्रों और सामाजिक संगठनों ने इसे आंदोलन की जीत बताया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा थी। इस्तीफे की घोषणा के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ-साथ बड़वानी में भी छात्रों ने जश्न मनाया। कारंजा चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर आंदोलन के दौरान घायल हुए साथियों को याद किया। ये छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत इस कैंडल मार्च में कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह संघर्ष लोकतंत्र की जीत है। विधायक मंडलोई ने जोर दिया कि शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को छात्रों की आवाज सुननी पड़ी। उन्होंने आंदोलनकारियों के हौसले की सराहना की। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ी शुरुआत कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से मोमबत्तियां जलाईं और एक सभा की। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। छात्रों ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी इस इस्तीफे का जश्न मनाया गया। बड़वानी के छात्रों ने साफ किया कि शिक्षा, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *