Headlines

भाजपा ने संभागीय चुनाव संचालन समितियों का किया ऐलान:ओंकार सिंह लखावत, सीआर चौधरी और हेमराज मीणा को मिली जोधपुर संभाग की जिम्मेदारी




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को तेज कर दी। भाजपा ने चुनाव के लिए संभागीय चुनाव संचालन समितियों की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने शनिवार को समितियों की सूची जारी की। जोधपुर संभाग के लिए धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी और पूर्व विधायक हेमराज मीणा को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन से रहा है जुड़ाव चुनाव संचालन समिति में शामिल किए गए ओंकार सिंह लखावत और सीआर चौधरी का जोधपुर संगठन से लगातार संपर्क रहा है। दोनों नेता समय-समय पर क्षेत्र का दौरा करते रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी की बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ निरंतर संवाद रहा है। चुनावी तैयरियों को मिलेगी गति
पार्टी की चुनाव संचालन समिति पंचायत और निकाय चुनावों के लिए संगठनात्मक समन्वय, चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और चुनावी तैयारियों की निगरानी करेगी। पार्टी का उद्देश्य चुनाव से पहले संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि संगठन और चुनावी प्रबंधन का अनुभव रखने वाले नेताओं को जिम्मेदारी देने से चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *