Headlines

धनबाद में सेंट थॉमस स्कूल में सुरक्षा गार्ड की मौत:ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, विधायक ने 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी




धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस हाई स्कूल में शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तोपचांची के बाउरी टोला निवासी राम प्रसाद बाउरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद बाउरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार सुबह स्कूल में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और वे गिर पड़े। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तुरंत साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इधर, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने पारिवारिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए का चेक और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *