Headlines

तरनतारन में पाक सीमा के खेतों से हथियार बरामद:BSF और पुलिस ने 30 बोर की पिस्तौल, मैगजीन व 5 कारतूस किए जब्त




तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा बैरियर के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक चीन निर्मित पिस्तौल, मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी बीती देर रात सीमावर्ती गांव दोदे के खेतों से गश्त के दौरान की गई। थाना खालड़ा के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुखविंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि BSF के सब-इंस्पेक्टर कृपा शंकर मोहन लाल अपनी टीम के साथ सीमावर्ती इलाके में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान गांव दोदे के खेतों में उन्हें पीले रंग की टेप से लिपटा एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। पैकेट को खोलने पर उसमें से 30 बोर की मेड-इन-चाइना (चीन निर्मित) पिस्तौल, एक मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप की आशंका BSF अधिकारियों ने बरामद हथियार और कारतूस थाना खालड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत एफआईआर संख्या 262 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि यह चीनी पिस्तौल और कारतूस सीमा पार पाकिस्तान से किसी स्थानीय तस्कर या राष्ट्रविरोधी तत्व द्वारा मंगवाए गए थे। पुलिस अब इलाके की खंगाली कर रही है और इस हथियारों की खेप की डिलीवरी लेने आने वाले संदिग्ध नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *