![]()
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। घटना छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव के करीब 25 से 30 किसान एक साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक आपस में थे रिश्तेदार मृतकों की पहचान बहुरन पाटले, लक्ष्मीचंद पटेल और श्याम साहू के रूप में हुई है। तीनों सलोरा-छुरी गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे। परिजन बोले- अचानक गिरी बिजली मृतक के एक बेटे ने बताया कि खेत में कई लोग काम कर रहे थे। अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरी, जिससे उनके पिता, चाचा और रिश्ते में दादा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। बीएमओ ने की मौत की पुष्टि कटघोरा बीएमओ डॉ. रश्मि सिंह कंवर ने बताया कि तीनों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच में पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू प्रशासन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source link
बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत:खेत में धान की रोपाई लगाते समय हुआ हादसा; तीन किसान गंभीर रूप से झुलसे
