![]()
जनता दल (यूनाइटेड) ने कहलगांव विधायक इंजीनियर सुभानंद मुकेश को पार्टी के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस नियुक्ति पर क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंजीनियर सुभानंद मुकेश को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। जदयू नेताओं ने बताया कि इंजीनियर सुभानंद मुकेश लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल का लाभ अब पूरे प्रदेश के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यह प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय तथा मजबूत होगा। इसके साथ ही, श्रमिकों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो शाहबाज आलम, हसन रजा, मो रहमान अमीन मंडल, डॉ. विनय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार मंडल, जयप्रकाश महलदार, वसीम अकरम, प्रमोद मंडल और अवध किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने इंजीनियर सुभानंद मुकेश के सफल कार्यकाल की कामना की।
Source link
कहलगांव विधायक बने JDU के श्रम-तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, कहा- लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे
