Headlines

मध्य प्रदेश फोर्टिफाइड चावल घोटाले के तार जुड़े छत्तीसगढ़ से:राजनांदगांव की राइस मिल तक पहुंचा एथेनॉल प्लांट का चावल, पूर्व मंत्री के परिवार की मिल जांच के घेरे में




मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपए के फोर्टिफाइड चावल घोटाले की जांच में अब छत्तीसगढ़ की कड़ियां जुड़ गई हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि छिंदवाड़ा के एवीजे एथेनॉल प्लांट के लिए आवंटित सरकारी चावल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित गुरुदेव राइस मिल तक पहुंचा। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के बालाघाट जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे के परिवार की राइस मिल हर्ष इंडस्ट्रीज भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने 24 जुलाई को मिल के पार्टनर विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कांवरे के भाई कुमार और भतीजे अविनाश से भी कई दौर की पूछताछ की गई है। जांच टीम ने फैक्ट्री से डीवीआर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बरामद किए डिजिटल साक्ष्य पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में ऐसे डिजिटल सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि एवीजे एथेनॉल प्लांट के लिए वेयरहाउस से भेजा गया चावल हर्ष इंडस्ट्रीज पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की एंट्री को जांच का अहम आधार माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि हर्ष इंडस्ट्रीज इस पूरे नेटवर्क का प्रमुख केंद्र रही है। 2 जून को हुआ घोटाले का खुलासा घोटाले का खुलासा 2 जून को तब हुआ, जब बालाघाट के नवेगांव वेयरहाउस से एथेनॉल प्लांट के लिए रवाना किए गए तीन ट्रकों की जांच की गई। इनमें से एक ट्रक बालाघाट की एक राइस मिल में मिला, जबकि अन्य ट्रक भी निर्धारित प्लांट तक नहीं पहुंचे। इसके बाद गठित एसआईटी ने जांच शुरू की, जो 50 दिन बाद भी जारी है। 18 लोगों को आरोपी बनाया गया अब तक इस मामले में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 12 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के साथ एफसीआई के दिल्ली मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय की टीमें भी समानांतर जांच कर रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि एथेनॉल उत्पादन के लिए आवंटित चावल किन-किन राइस मिलों तक पहुंचा और सरकारी अनाज को दूसरे माध्यमों से बेचने का नेटवर्क कैसे संचालित हुआ। वहीं खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि एफसीआई और एथेनॉल प्लांट केंद्र सरकार के अधीन हैं, इसलिए राज्य सरकार की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *