![]()
सहरसा जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई। शनिवार शाम 6:30 बजे पार्टी ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि देशभर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन और विद्यार्थियों के लगातार संघर्ष के दबाव में केंद्र सरकार को अंततः झुकना पड़ा। जवाबदेही तय करने की दिशा में पहला कदम
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सत्ता की जवाबदेही तय करने की दिशा में पहला कदम है। मुकेश झा ने आरोप लगाया कि जिस मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, उसे बचाने के लिए केंद्र सरकार ने हरसंभव प्रयास किया। एआईसीसी सदस्य केसर कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने “हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते” जैसी अहंकारी सोच का प्रदर्शन किया। सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि 20 जुलाई को आंदोलनरत छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने, पेपर लीक से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने और प्रधानमंत्री से छात्रों व अभिभावकों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। पेपर लीक की घटनाएं बंद नहीं होंगी
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रंजन यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री के हटने भर से पेपर लीक की घटनाएं बंद नहीं होंगी। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक नीतिगत सुधारों को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष नीतीश कुमार, इंटक जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, पंकज सिंह, महेश यादव, मोहम्मद नईमुद्दीन, मृत्युंजय सिंह, अविनाश यादव, भरत झा, आलोक ठाकुर, रोशन यदुवंशी, विपिन यादव, शंकर मंडल, नीतीश पासवान, वीरेंद्र पासवान, अजय यादव, अशोक राम, रतन यादव, प्रमोद राम, मंगल झा, वेदनाथ झा, सोनू सिंह, हिमांशु कश्यप, गुड्डू यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।
Source link
सहरसा में कांग्रेस ने मनाया जश्न:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया, शिक्षा सुधार की मांग उठाई
