![]()
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार शाम खैरथल शहर में विजय मशाल जुलूस निकाला गया। शनि मंदिर फाटक से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल तक पहुंचे इस जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें और तख्तियां लेकर भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा जुलूस के समापन पर अंबेडकर सर्किल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के आंदोलन और देशभर में बने जनदबाव के कारण केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर झुकना पड़ा। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित करने का आरोप बलराम यादव ने कहा कि लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य पर गंभीर असर डाला है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इमरान खान बोले- शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी तिजारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का सरकार और भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना देश के करोड़ों युवाओं की जीत है और इसी के प्रतीक के रूप में विजय मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशालें लहराकर युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, जय प्रकाश हड़ाउ, जसवंत यादव, दयाराम चावड़ा, तेजपाल शर्मा, स्माइल खान, पंकज रोघा, सरजीत मेघवाल, बक्सनंद भारती, शकील अहमद, फतेह मोहम्मद, उस्मान खान, प्रेम प्रकाश, महेश गुर्जर, हरिओम यादव, अजीज एडवोकेट, एडवोकेट मुकेश सैनी, भारत सिंह, हर्षवर्धन खेरिया, रूपेश यादव, अनीश खान एडवोकेट, खुर्शीद खान, डॉ. असदुद्दीन, मेहरदीन, वीरपाल, रामचंद्र, कामरेड महेश वासु, पवन वासु, मनोज बरडिया, मनोज बुराडिया, राहुल पार्षद, अभिषेक हड़ाऊ, राजेंद्र चौधरी, मुशर्रफ एडवोकेट, तैयब, अब्बास खान, अय्यूब, आसम खान, रवि, गुलशन, मुनमुन चौधरी, बबला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
कांग्रेस ने खैरथल में निकाला विजय मशाल जुलूस:इमरान खान बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी
